मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा आज बेंगलुरु में मेड इन इंडिया स्वदेशी एलसीए मार्क 1ए लड़ाकू विमान की पहली उड़ान पूरी कर ली गई है। एचएएल अधिकारी ने बताया कि, विमान अपनी पहली उड़ान के दौरान 15 मिनट तक हवा में रहा। बता दें कि, एचएएल इस मार्च के अंत तक वायुसेना को स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट सौंप सकता है। इस लड़ाकू विमान को वायुसेना पाकिस्तान की सीमा से सटे राजस्थान के बीकानेर स्थित नाल एयरक्राफ्ट स्टेशन पर तैनात किया सकता है।
#WATCH | First flight of the Made in India indigenous LCA Mark 1A fighter aircraft has been completed in Bengaluru by Hindustan Aeronautics Limited today. The aircraft was airborne for 15 minutes during its first flight: HAL officials pic.twitter.com/eAw0FgpJ1b