Happy Birthday Deepak Dobriyal: अभिनेता दीपक डोबरियाल आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं

0
342

अभिनेता दीपक डोबरियाल का जन्म 1 सितम्बर 1975 को उत्तराखंड के छोटे से गांव काबरा, पौड़ी गढ़वाल में हुआ। दीपक डोबरियाल आज अपना 48 वां जन्मदिन मना रहे हैं। वो एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने भले ही फिल्मों में छोटी सी भूमिका निभाई हो लेकिन उनके अभिनय को हमेशा नोटिस किया गया। दीपक डोबरियाल वैसे तो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, विलेन से लेकर हीरो के सपोर्टिंग किरदार से वे अपनी एक अलग ही पहचान बना चुके हैं। मीडिया की माने तो, दीपक ने दिल्ली के कटवारिया सराय से अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की, फिर 1994 में अरविन्द गौड़ से एक्टिंग की ट्रेनिंग लेनी शुरू की। थियेटर के दिनों में उन्होंने ‘तुगलक’, ‘अंधा’, ‘रक्त कल्याण’ और ‘फाइनल सॉल्यूशन’ जैसे कई नाटकों में अभिनय किया है। दिल्ली में काफी समय तक थिएटर करने के बाद दीपक ने मुंबई का रुख कर लिया।

मीडिया सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, दीपक को पहला ब्रेक विशाल भारद्वाज की  में रिलीज हुई फिल्म ‘मकबूल’ में मिला। इसमें उन्होंने ‘थापा’ नाम के शख्स का एक छोटा सा किरदार निभाया था। ‘ओंकारा’ में राजन तिवारी का रोल दीपक को ऑफर हुआ। इस फिल्म में स्पेशल परफॉरमेंस के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित भी किया गया। ओमकारा में जबरदस्त एक्टिंग के बाद ‘दिल्ली-6’ और गुलाल में उन्होंने काम किया। इसके बाद फिल्म आई ‘तनु वेड्स मनु’ में पप्पी के किरदार ने दीपक को रातों-रात स्टार बना दिया था। दीपक ने ‘हिन्‍दी मीडियम’ जैसी फिल्‍मों में भी काम किया है। इसके बाद ‘दबंग 2’ जैसी कई फिल्मों में सपोर्टिंग एक्टर का रोल प्ले किया। फिल्म में निभाया गया उनका किरदार इतना पसंद किया गया कि वह सीधे दर्शकों के दिलों में जा बैठे।

Image source: Wikipedia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here