हार्डी संधू का जन्म 6 सितंबर 1986 को पटियाला (पंजाब) में हुआ। उनका नाम हरविंदर सिंह संधू है। हार्डी संधू आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी आवाज का जादू संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर देता है। इसके अलावा हार्डी संधू ने भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। उनकी आवाज का जादू संगीत प्रेमियों के सिर चढ़कर बोलता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि हार्डी ने कभी सिंगर बनने का ख्वाब देखा ही नहीं था, बल्कि वह तो भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होना चाहते हैं। मीडिया की माने तो, हार्डी की आवाज अच्छी थी लेकिन बचपन से ही वह क्रिकेट के दीवाने थे और भारत के लिए अंडर-19 टीम में उनका चयन भी हुआ था।
मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हार्डी का पहला गाना ‘टकीला शॉट’ था, हालांकि उन्हें इतनी लोकप्रियता नहीं मिली। इसके बाद साल 2014 में उनका गाना ‘जोकर..’ आया जो और भी ज्यादा हिट रही। आपको बता दें कि हार्डी का गाना ‘सोच…’ साल 2016 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ में भी इस्तेमाल किया गया था। वहीं, उनके गाने ‘नाह सोणिए’ को 100 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हार्डी ने अभिनय में भी हाथ आजमाए हैं। उन्होंने फिल्म ‘यारां दा कैचप’ से एक्टिंग डेब्यू किया। वह बीते साल आई फिल्म ’83’ में भी नजर आ चुके हैं।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



