बॉलीवुड की एक्ट्रेस माला सिन्हा आज 11 नवंबर को अपना 87वां जन्मदिन मना रही हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वह अपने टाइम में हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री होने के साथ ही नेपाली और बंगली फिल्मों में भी काम करती थीं। वे अपनी प्रतिभा और सुन्दरता दोनों के लिये जानी जाती हैं। उन्होंने सौ से अधिक फिल्मों में काम किया है।
मीडिया की माने तो, किसी जमाने में खूबसूरती मिसाल मानी जाने वाली अदाकारा माला सिन्हा का जन्म 11 नवंबर, 1936 को कोलकाता में हुआ था। उनके पिता बंगाली और मां नेपाली थीं। माला सिन्हा जब स्कूल जाती थीं तो उनके दोस्त उन्हें डालडा कहकर पुकारते थे। फिल्मों में अपनी एंट्री से पहले माला सिन्हा ने बतौर सिंगर रेडियो में काम किया था। माला सिन्हा देखने में बहुत सुंदर थीं, जिसकी वजह से उन्हें किसी ने फिल्मों में काम करने की सलाह दी थी। ‘प्यासा’ के बाद उन्होंने ‘धूल का फूल’, ‘फिर सुबह होगी’, ‘हरियाली और रास्ता’, ‘अनपढ़’, ‘दिल तेरा दीवाना’, ‘गुमराह बहूरानी’, ‘जहांआरा’, ‘हिमालय की गोद में’, ‘आंखें’, ‘दो कलियां और मर्यादा’ सहित अनेक फिल्में कीं। उनकी आखिरी फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘जिद’ थी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



