Happy Birthday Medha Patkar : नर्मदा बचाओ आंदोलन की आवाज रही मेधा पाटकर

0
419

मेधा पा​टकर का जन्म 1 दिसंबर, 1954 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता स्वतंत्रता सेनानी वसंत खानोलकर और माता एक सामाजिक कार्यकर्ता इंदु खानोलकर थे। उनकी परवरिश की बात करें तो सामाजिक और राजनीतिक परिवेश में हुई थी। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, समाज सेवा के प्रति रुचि होने के कारण मेधा ने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस, मुंबई से साल 1976 में सोशल वर्क में मास्टर डिग्री प्राप्त की थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात में सरदार सरोवर परियोजना के बनने से प्रभावित करीब 37 हजार गांवों के लोगों को अधिकार दिलाने के लिए उनकी आवाज बनी। मेधा पा​टकर हमेशा से अन्याय का सामना कर रहे आदिवासियों, दलितों, किसानों, मजदूरों और महिलाओं से संबंधित सभी महत्वपूर्ण राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर काम करती हैं। मेधा बांधों के निर्माण से प्रभावित होने वाले पर्यावरणीय, सामाजिक के साथ ही आर्थिक परिवर्तनों पर शोध करने वाली विश्‍वस्‍तरीय संस्‍था की सदस्‍य और प्रतिनिधि भी रह चु‍की हैं।

Image source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here