Happy Birthday Pratibha Patil: भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल आज अपना 89वां जन्‍मदिन मना रही है

0
70

आज स्वतंत्र भारत की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल का जन्मदिन है। उनका जन्म 19 दिसम्बर 1934 को महाराष्ट्र के नाडगांव जिले में हुआ था। मीडिया की माने तो, उन्होंने जलगांव के मूलजी जेठा कालेज से स्नातकोत्तर (एम ए) और मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कालेज से कानून की पढ़ाई पूरी की। मीडिया की माने तो, वो साल 2007 से लेकर 2012 तक राष्ट्रपति पद पर कार्यरत रही। प्रतिभा पाटिल को आजादी के साठ साल बाद भारत की पहली राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त हुआ। वो भारत की 12वीं राष्ट्रपति बनी।

जानकारी के मुताबिक, प्रतिभा पाटिल शुरूआत से ही समाजसेवा कार्य से जुड़ी रहीं। राजनीति में प्रवेश करने से पहले वह समाज में लोगों की मदद किया करती थीं। साथ ही महिलाओं की स्थिति को समाज में बेहतर बनाने के लिए सदैव कार्यरत रहती थी। बता दें कि 27 साल की उम्र में उन्होंने राजनीति में कदम रखा था। प्रतिभा पाटिल ने महाराष्ट्र के ही जलगांव सीट से विधानसभा सदस्य का चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उन्हें जीत हासिल हुई। इसके अलावा उन्होंने मुक्ति नगर विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चार बार जीत हासिल की। प्रतिभा पाटिल महाराष्ट्र सरकार में साल 1967-72 के बीच उप मंत्री रही। फिर साल 1972 से 1974 तक वह समाज कल्याण मंत्री रहीं। इस दौरान उन्होंने अन्य मंत्रालय के पदभार भी संभाले। बता दें कि, 8 नवंबर 1986 से लेकर 5 नवंबर 1988 तक वह राज्यसभा की नौंवी उपसभापति रहीं। इसके बाद साल 2004 से 2007 तक उन्होंने राजस्थान की 17वीं राज्यपाल के तौर पर कार्यभार संभाला।

बताते चले कि, प्रतिभा पाटिल को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिया गया है, जिनमें नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन, प्रसिद्ध कलाकार सतीश गुजराल, उद्योगपति रघुपत सिंघानिया, मुंबई में मैक्सिको के महावाणिज्य दूत रज्जू श्रॉफ और अन्य शामिल हैं। इसके अलावा 1 जून 2019 को भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को विदेशियों को दिए जाने वाले मेक्सिको के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डेन मेक्सिकाना डेल एग्वेला एज्टेका’ (ऑर्डर ऑफ एज्टेक ईगल) से सम्मानित किया गया। यह पुरुस्कार मेक्सिको के राजदूत मेल्बा प्रिआ ने पुणे के एमसीसीआईए भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में पाटिल को प्रदान किया। प्रतिभा पाटिल यह पुरुस्कार पाने वाली भारत की दूसरी राष्टपति बनी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here