Happy Birthday Prem Chopra: अभिनेता प्रेम चोपड़ा आज अपना 88वां जन्मदिन मना रहे हैं

0
413

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 23 सितंबर 1935 को लाहौर में जन्मे प्रेम चोपड़ा आज अपना 88वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले प्रेम चोपड़ा फैंस के दिलों पर आज भी राज करते हैं।

मीडिया की माने तो, हिंदी सिनेमा में अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने कई फिल्मों में शानदार खलनायक का रोल अदा किया है, जो लोगों को बेहद पसंद आता था। इसके लिए वो मशहूर भी है। प्रेम चोपड़ा की गिनती बॉलीवुड के खूंखार विलेन्स में होती है। फैंस को भी उनका ये लुक बेहद पसंद आता है। प्रेम चोपड़ा के पिता चाहते थे वो एक डॉक्टर बने, लेकिन अभिनेता पर तो अभिनय का भूत सवार था और वो हीरो बनना चाहते थे। प्रेम चोपड़ा ने साल 1960 में अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। एक्टर की मुख्य फिल्मों की बात करें तो ‘हम हिंदुस्तानी’, ‘वो कौन थी?’, ‘शहीद’, ‘मेरा साया’, ‘प्रेम पुजारी’, ‘पूरब’ और पश्चिम’, ‘कटी पतंग’, ‘दो अनजाने’, ‘काला सोना’, ‘दोस्ताना’, ‘क्रांति’, ‘जानवर’, ‘फूल बने अंगारे’, ‘महबूबा’ सहित कई अन्य फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय का शानदार जलवा दिखाया है। फैंस को एक्टर की फिल्में आज भी बेहद पसंद आती हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

 

 

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here