Happy Birthday Prithvi Shaw: भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ आज अपना 24वां जन्मदिन मना रहे हैं

0
313

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ आज अपना 24वां जन्मदिन मना रहे हैं। पृथ्वी शॉ का जन्म 9 नवंबर 1999 को विरार, महाराष्ट्र में हुआ था। पृथ्वी ने सिर्फ 18 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू किया और अपने डेब्यू मैच में ही पृथ्वी ने शतक लगाकर इतिहास रच दिया था। पृथ्वी टीम इंडिया के लिए 5 टेस्ट, 6 वनडे और 1 टी20 मैच में मैदान पर उतरे हैं। मीडिया की माने तो, टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 339 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और 2 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा वनडे में उनके नाम 189 रन दर्ज है। पृथ्वी टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच 2021 में खेले थे, इसके बाद से पह ब्लू जर्सी में नजर नहीं आए हैं।

सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, पृथ्वी शॉ पिछले कुछ सालों में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे नियमित बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। 23 साल के खिलाड़ी पिछले कई सीजन से दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। पृथ्वी शॉ ने साल 2018 में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ महज 36 गेंदों में 65 रनों की तूफानी पारी खेली थी। अपनी जबरदस्त पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स 163 रन बनाने में सफल रही थी।पृथ्वी शॉ ने साल 2019 के IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल के इतिहास में सबसे यादगार पारियों में से एक खेली थी। 185 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए पृथ्वी शॉ ने अपनी टीम को लगभग अकेले के दम पर जीत के लिए प्रेरित किया था। बिग हिटिंग के दम पर पृथ्वी शॉ ने केकेआर को हराने के लिए सिर्फ 55 गेंदों से 99 रन की पारी खेली थी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here