Happy Birthday Ratan Tata: टाटा ग्रुप की मशहूर कंपनी टाटा स्टील के साथ देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा ने की थी अपने करियर की शुरूआत

0
138

देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का आज 86वां जन्मदिन है। रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 में मुंबई में नवल टाटा और सूनी टाटा के घर में हुआ था। रतन टाटा की शुरुआती पढ़ाई मुंबई से हुई है। इसके बाद उन्होंने शिमला के बिशप कॉटन स्कूल और न्यूयॉर्क के रिवरडेल कंट्री स्कूल से साल 1955 में डिप्लोमा किया है। जानकारी के मुताबिक, टाटा ग्रुप की मशहूर कंपनी टाटा स्टील के साथ रतन टाटा ने साल 1961 में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए वह साल 1975 में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल चले गए थे। उन्होंने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर से भी डिग्री भी हासिल की है। वित्तीय लिहाज से भारत के लिए साल 1991 बहुत अहम रहा। देश में उदारीकरण और निजीकरण की नीति अपनाने के बाद रतन टाटा टाटा ग्रुप के अध्यक्ष बन गए थे। उनकी लीडरशिप में ग्रुप ने न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व में अपनी अलग छाप छोड़ी है।

जानकारी के लिए बता दें कि, रतन टाटा साल 1991 से लेकर साल 2012 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे। टाटा ग्रुप को कई बुलंदियों तक पहुंचाने के पीछे रतन टाटा का बड़ा योगदान है। आज देश-विदेश में टाटा ग्रुप ने काफी नाम कमाया है। रतन टाटा ने भले ही टाटा ग्रुप को दुनिया में एक नाम दिया पर आज भी वह जमीन से जुड़े हैं। आज भले ही दुनिया में रतन टाटा को एक सफल बिजनेसमैन के तौर पर जाना जाता है पर कई लोग नहीं जानते हैं कि उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत कर्मचारी के तौर पर की थी।

रतन टाटा ने भारत में पहली बार पूर्ण रूप से बनी कार का उत्पादन शुरू किया। इस कार का नाम है टाटा इंडिका। भारत में सौ फीसदी बनी इस कार को पहली बार वर्ष 1998 में ऑटो एक्सपो और जेनेवा इंटरनेशनल मोटर शो में प्रदर्शित किया गया। इंडिका पहली देसज कार थी जो पेट्रोल और डीजल दोनों इंजनों में उपलब्ध थी। रतन टाटा की अगुवाई में टाटा ग्रुप ने एंग्लो-डच स्टीलमेकर कोरस, ब्रिटिश लग्जरी ब्रांड लैंड रोवर और जगुआर का अधिग्रहण कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंपना डंका बजाया। रतन टाटा के नाम दुनिया की सबसे सस्ती कार टाटा नैनो बनाने की भी उपलब्धि है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here