Happy Birthday Sanju Samson: क्रिकेटर संजू सैमसन आज अपना 29 वां जन्‍मदिन मना रहे है

0
317

संजू सैमसन केरल का जन्‍म तिरुवनंतपुरम जिले में 11 नवंबर 1994 को हुआ था। टीम इंडिया के आक्रामक बल्लेबाज संजू सैमसन आज अपना 29 वां जन्‍मदिन मना रहे है। 2015 में अपना टी-20 इंटनेशनल डेब्यू करने वाले संजू को पहला वनडे खेलने में छह साल लग गए। 2021 में उन्हें श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय डेब्यू का मौका मिला। 13 वनडे और 24 टी-20 इंटरनेशनल में इस बल्लेबाज के 390 और 374 रन है, जिसमें तीन और एक अर्धशतक शामिल है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संजू सैमसन  को साल 2013 में आईपीएल में खेलते देखा था।राहुल द्रविड़ की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 11 मैच में कुल 206 रन बनाए थे। संजू सैमसन के नाम आईपीएल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड था। अपने ओपनिंग सीजन में 18 साल 169 दिन की उम्र में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ उन्होंने 41 गेंदों में 63 रन बनाए थे। बाद में रियान पराग ने 17 साल की उम्र में ही IPL फिफ्टी ठोककर रिकॉर्ड तोड़ दिया था। राजस्थान के बाद संजू ने दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स) की ओर से भी दम दिखाया। अब वो राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here