भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास का आज जन्मदिन है। 26 फरवरी 1957 को जन्में शक्तिकांत दास आज 67 साल के हो चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार, भुवनेश्वर में जन्मे दास की स्कूली शिक्षा डिमॉन्स्ट्रेशन मल्टीपर्पज स्कूल, भुवनेश्वर में हुई और फिर उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में स्नातक (बीए) और मास्टर डिग्री (एमए) प्राप्त की। 2021 में उत्कल विश्वविद्यालय द्वाराउन्हें डी.लिट् की उपाधि से सम्मानित किया गया। आरबीआई के 25वें गवर्नर शक्तिकांत दास ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल कीं। इस बीच वो कई अहम पदों पर रहे
बता दें कि, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास इतिहास विषय में एम.ए पासआउट हैं और तमिलनाडु कैडर के IAS अधिकारी हैं। अपने करियर के दौरान दास ने भारत सरकार और तमिलनाडु सरकार दोनों के लिए विभिन्न पदों पर कार्य किया। वे वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स में जॉइंट सेक्रेटरी बजट, तमिलनाडु सरकार के राजस्व विभाग में कमिश्नर और स्पेशल कमिश्नर, तमिलनाडु के इंडस्ट्रीज डिपार्टमेंट में सेक्रेटरी और अन्य विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।
वित्त मंत्रालय में वे पहली बार 2008 में संयुक्त सचिव बने, जब पी चिदंबरम वित्त मंत्री थे। फिर दिसंबर 2013 में उन्हें रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में सचिव बनाया गया। अरुण जेटली के कार्यकाल के दौरान 2015 से 2017 के बीच दास को वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। साल 2018 में शक्तिकांत दास को आरबीआई के 25वें गवर्नर के तौर पर नियुक्त किया गया। उन्होंने उर्जित पटेल की जगह ली थी। 10 दिसंबर 2021 को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा था, लेकिन सरकार ने उनके कार्यकाल को 3 और वर्षों के लिए बढ़ा दिया। वे दिसंबर 2024 तक आरबीआई गवर्नर के पद पर बने रहेंगे। शक्तिकांत दास वित्त आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे 2017 में G20 में भारत के शेरपा भी रहे हैं।
वहीं, नवंबर 2016 की नोटबंदी के बाद आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में नियमित रूप से शक्तिकांत दास प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी दिखाई दिए। इसके अलावा दास ने जीएसटी को लागू करने में भी अहम भूमिका निभाई। बता दें कि दास को 4 भाषाओं का ज्ञान है। वे उड़िया, तमिल, हिंदी और अंग्रेजी में बोल सकते हैं। उन्हें अंग्रेजी, हिंदी और तमिल में जानकारी देने वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



