Happy Birthday Shubman Gill: क्रिकेटर शुभमन गिल आज अपना 24वां जन्मदिन मना रहे है

0
324

क्रिकेटर शुभमन गिल आज अपना 24वां जन्मदिन मना रहे है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुभमन गिल का जन्‍म 8 सितम्‍बर1999 में हुआ था। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शुभमन गिल ने कम समय में ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया है। शुभमन कई मौकों पर इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। वे इंडियन प्रीमियर लीग समेत कई घरेलू टूर्नामेंट्स में भी अच्छा परफॉर्म कर चुके हैं। शुभमन 24 साल के हो गए हैं। शुभमन गिल ने साल 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। तब से इस तेजतर्रार स्ट्रोक-प्ले खिलाड़ी ने साल-दर-साल कई उपलब्धियां हासिल की हैं। शुभमन वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक बनाने पहले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा ऑल-फॉर्मेट में सबसे कम उम्र के शतकवीर हैं। शुभमन को विश्व कप 2023 के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया है। वे एशिया कप 2023 के लिए भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं।

मीडिया की माने तो, इस मौके पर युवराज सिंह ने खास पोस्ट शेयर कर शुभमन गिल को बधाई है। दरअसल युवराज ने एक्स (ट्विटर) पर एक फोटो पोस्ट की है। इसमें वे शुभमन के साथ नजर आ रहे हैं। युवराज ने कैप्शन लिखा, ”जन्मदिन पर शुभकामनाएं गिल साहब। विश्व कप कॉल के लिए बधाई उम्मीद है कि आप ज्यादा से ज्यादा रन बनाएंगे। भगवान आपका भला करें।”

Image source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here