यूसुफ पठान का जन्म 17 नवंबर साल 1982 में वडोदरा (गुजरात) में हुआ था। आज यूसुफ पठान 41 साल के हो गए हैं। यूसुफ पठान को भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े हिटर्स में से एक माना जाता है। मीडिया की माने तो, आईपीएल के पहले ही सीजन में यूसुफ पठान ने सिर्फ 37 गेंदों में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक जड़ दिया था। 4 सीजन तक उनके इस रिकॉर्ड को कोई नहीं तोड़ सका था।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूसुफ पठान ने अपने वनडे करियर में 41 वनडे पारियों में कुल 810 रन बनाए। इन 41 पारियों में उनके नाम 2 शतक और 3 अर्धशतक भी शामिल हैं। यूसुफ पठान ने भारत के लिए 18 टी20 पारियों में कुल 236 रन भी बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 146.58 रहा। गेंदबाजी करते हुए यूसुफ ने वनडे मैचों में 33 और टी20 मैचों में 13 विकेट भी अपने नाम किये। अगर यूसुफ के ओवर ऑल परफॉर्मेंस पर नजर डालें तो वह दमदार रहा है। उन्होंने 57 वनडे मैचों में 810 रन बनाने के साथ-साथ 33 विकेट झटके। पठान ने 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने 22 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 236 रन बनाए हैं। पठान ने इस फॉर्मेट में 13 विकेट भी लिए हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



