मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद आज नायब सैनी के मंत्रिमंडल का विस्तार शुरू हो गया है। हरियाणा के नए मुख्यमंत्री मंगलवार को पंचकूला (Panchkula News) पहुंचे। सीएम सैनी ने यहां पर श्री नाडा साहिब गुरुद्वारा में माथा टेका और अरदास की।
मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा मंत्रिमंडल में मंत्रियों ने शपथ ली। कैबिनेट में छह मंत्री और छह राज्य मंत्री बनाए गए हैं। बता दें कि पूर्व सीएम मनोहर लाल की कैबिनेट में शामिल अनिल विज, ओमप्रकाश यादव, संदीप सिंह और कमलेश का पत्ता कट गया है। बड़खल विधायक सीमा त्रिखा, पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नांगल चौधरी से भाजपा विधायक डा. अभय सिंह यादव को बनाया गया राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लिया है। अभय सिंह यादव दूसरी बार विधायक बने हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत के विरोध के चलते पिछली बार मंत्री बनने से रह गए थे अभय सिंह। बता दें कि वह पूर्व आईएएस अधिकारी भी रह चुके हैं।
जानकारी के लिए बता दे, करनाल से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल को लोक सभा का प्रत्याशी बनाया है। वहाँ से आज चुनाव का श्रीगणेश होगा। इस दौरान BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा करनाल के घरौंडा आएंगे। भाजपा हरियाणा की दस की 10 लोकसभा सीटें जीतेगी। भाजपा ने जो काम किए हैं उसके बल पर हम जनता के बीच में जाएंगे। सैनी ने कहा कि मैं यहाँ से करनाल की तरफ जा रहा हूँ। अंबाला कैंट से मैं होता हुआ करनाल जाऊँगा, अनिल विज हमारे नेता हैं। हमारे आदरणीय हैं। उनका पहले भी लगातार मार्गदर्शन मिलता रहा है, आगे भी अनिल विज का आशीर्वाद ले करके चुनावी बेला को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
Image Source : Social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें