भारतीय रिजर्व बैंक ने देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता HDFC बैंक के प्रबंध निदेशक शशिधर जगदीशन का कार्यकाल तीन साल बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, HDFC बैंक ने कहा कि रिजर्व बैंक ने शशिधर जगदीशन की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल 27 अक्टूबर से तीन साल के लिए बढ़ाया गया है। जगदीशन को वर्ष 2020 में बैंक के संस्थापक मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) आदित्य पुरी के स्थान पर बैंक के प्रबंध निदेशक (MD) और CEO नियुक्त किया गया था। बैंक ने एक नियामकीय सूचना में कहा, ”रिजर्व बैंक ने जगदीशन का कार्यकाल बढ़ाने की मंजूरी दी। उनका कार्यकाल 27 अक्टूबर, 2023 से 26 अक्टूबर, 2026 तक तीन साल की अवधि के लिए बढ़ाया गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



