Hinamanor : दक्षिण कोरिया में हिनामनोर चक्रवात से भारी तबाही

0
221

Hinamanor : दक्षिण कोरिया के दक्षिणी क्षेत्र में मंगलवार को आए भीषण चक्रवात के कारण तीन फुट बारिश हुई, सड़कें नष्ट हो गईं और बिजली के तार क्षतिग्रस्त होने से करीबन 66 हजार घरों की बिजली चली गई। इसके साथ ही चक्रवात ‘हिनामनोर’से बचने के लिए हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। चक्रवात के कारण 133 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और जेजु द्वीप पार भारी तबाही हुई। इसके बाद चक्रवात उत्तर पूर्व की ओर बढ़ गया जिसके चलते आने वाले दिनों में पूर्वी चीन में इसका असर देखने को मिलेगा। दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने बाढ़, भूस्खलन और ऊंची समुद्री लहरें उठने की चेतावनी जारी की है।

मीडिया से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार, चक्रवात से अब तक लगभग 14 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रधानमंत्री हान दुक सू ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को निकालने के निर्देश दिए हैं। मीडिया सूत्रों से सामने आई जानकारी के अनुसार, दक्षिण कोरिया के दक्षिणी क्षेत्रों में हिनामनोर चक्रवात से आई भारी तबाही के कारण हजारों लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। हिनामनोर की वजह से आये भूस्खलन और भयंकर बारिश के कारण पेड़ों और सड़कों को खासा नुकसान पहुंचा है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here