Honda Motorcycle & Scooter India ने भारतीय बाजार में नई 350 सीसी मोटरसाइकिल लॉन्च की है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 1,99,900 रुपये एक्स-शोरूम, नई दिल्ली रखी है। इस बाइक की बिक्री बिगविंग डीलरशिप के माध्यम से होगी। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी और डिलीवरी जल्द करेगी।
कंपनी ने इसे CB350 नाम से उतारा है। CB350 दो वेरिएंट्स – DLX और DLX Pro में उपलब्ध होगी। मीडिया की माने तो, इनकी कीमत 1,99,900 रुपये और 2,17,800 रुपये एक्स-शोरूम हैं। होंडा ने इसके ओल्ड स्कूल डिजाइन को बरकरार रखा है और CB350 को एक गोल एलईडी हेडलाइट से सजाया गया है। इस यूनिट के टॉप पर कुछ कलर स्कीम के लिए क्रोम बेजल है, जबकि अन्य विकल्पों में मैट फिनिश मिलता है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



