Hyundai i20 N Line कार भारत में हुई लॉन्च

0
207

हुंडई ने भारत में एक नई 2023 i20 एन- लाइन मॉडल को लॉन्च कर दिया है। नई i20 N-लाइन को दो वैरिएंट- N6, N8 और दो ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। एक दिलचस्प बात यह है कि इसमें एक नया 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है, जो DCT गियरबॉक्स के लाइनअप में हो गया है। मीडिया की माने तो, इसकी कीमत 9.99 लाख रुपए से शुरू होती है, जो टॉप वैरिएंट में 12.31 लाख रुपए (दोनों कीमतें एक्स-शोरूम) तक जाती है। भारत में कार का मुकाबला टाटा अल्ट्रोज, मारुति सुजुकी बलेनो से होगा।

मीडिया सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, हुंडई ने इस कार में अब स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (एचएसी), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (वीएसएम), 3-पॉइंट सीट बेल्ट, सभी डिस्क ब्रेक और ऑटोमेटिक पॉल हेडलैम्प सभी सीटों के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम सहित 35 सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया गया है। जबकि इसके इंटीरियर में एन लोगो के साथ 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, एन लोगो के साथ लेदर सीट्स, लेदर कवर्ड गियर शिफ्टर और रेड एंबियंट लाइटिंग दी गई है। साथ ही एक नया इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है। इसके अलावा अन्य फीचर्स के तौर पर 7 स्पीकर बोस सिस्टम, 60+ कनेक्टेड कार फीचर्स, 127 एंबेडेड वीआर कमांड, 52 हिंग्लिश वॉयस कमांड, मैप्स के लिए ओवर-द-एयर अपडेट, सी-टाइप चार्जर आदि दिए गए हैं। हुंडई ने रेंज में एक नए एबिस ब्लैक कलर को भी शामिल किया है।

Image source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here