IAF: भारतीय वायु सेना को मिला पहला C295 विमान

0
237

भारतीय सेना अपने दोनों छोर की सीमाओं की ताकत बढ़ाने पर लगातार काम कर रही है। इसके लिए भारतीय सेना अपनी ताकत को और बढ़ा रही है। जल, थल और नभ तीनों सेनाओं को नई टेक्नोलॉजी के हथियारों से सुसज्जित किया जा रहा है। जहां एक ओर एलएसी और एलओसी पर तेजी से सड़कें बनाई जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर भारतीय सेना के जवानों को एक साथ अधिक मात्रा में ले जाया जा सके, ऐसे विमानों की जरूरतों को पूरा किया जा रहा है। मीडिया की माने तो, इसी कड़ी में आज भारत को स्पेन से एक ऐसा महाबलशाली एयरक्राफ्ट मिल गया है। जो बड़ी संख्या में भारतीय सैनिकों को ​एयरलिफ्ट कर सकता है।

भारतीय वायु सेना को स्पेन के सेविले में एयरबस कंपनी से पहला सी295 विमान मिल गया है। एयरबस कंपनी से पहला सी295 विमान प्राप्त करने के बाद वायु सेना ने कहा कि भारतीय वायु सेना सी295 विमान की सबसे बड़ी संचालक होगी। मीडिया सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, भारत ने सितंबर 2021 में 56 सी-295 सैन्य परिवहन विमान की आपूर्ति के लिए एयरबस के साथ समझौता किया था। समझौते के मुताबिक, वड़ोदरा में एयरबस के साथ साझेदारी में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा स्थापित संयंत्र में 40 विमान बनाए जाएंगे।

Image source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here