उत्तराखंड : IAS रामविलास यादव गिरफ्तार, सीएम धामी ने दिए थे सख्त कार्रवाई के आदेश

0
216

उत्तराखंड : IAS रामविलास यादव को आय से अधिक संपत्ति के मामले में कल देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे जिसके बाद ये कार्रवाई हुई। इससे पहले आईएएस रामविलास यादव विजिलेंस के सामने पेश हो गए। विजिलेंस अधिकारियों द्वारा उनसे काफी लंबी पूछताछ की गई। इस दौरान उनके दस्तावेज का सत्यापन किया गया और लगभग 100 से ज्यादा सवाल किए गए।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कारवाई की और IAS रामविलास यादव को सस्पेंड कर दिया। इस अवधि में वे कार्मिक विभाग से संबंद्ध रहेंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के अनुमोदन के बाद सचिव कार्मिक शैलेश बगोली ने आईएएस यादव के सस्पेंड करने के आदेश किए हैं। अपर सचिव कृषि व उद्यान रामबिलास यादव इसी माह 30 जून को रिटायरमेंट है। यादव पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here