पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेन्द्र सहवाग क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन ओपनर में गिने जाते हैं। इस खिलाड़ी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से कई बार मुश्किल हालात में मैच का रूख बदला। वीरेन्द्र सहवाग ने टेस्ट के अलावा वनडे और टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वहीं, ICC ने वीरेन्द्र सहवाग को अपने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। क्रिकेट में वीरेन्द्र सहवाग के उल्लेखनीय योगदान के लिए आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है।
मीडिया की माने तो, ICC ने सोशल मीडिया पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। वीरेन्द्र सहवाग के अलावा डायना इडुलजी और श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अरविंदा डी सिल्वा को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में जगह मिली है। आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में वीरेंद्र सहवाग, डायना एडुल्जी और अरविंदा डी सिल्वा शामिल होने वाले लेटेस्ट खिलाड़ी हैं, जैसा कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने 13 नवंबर(सोमवार) को ICC ने सोशल मीडिया पर यह घोषणा की। सहवाग, एडुल्जी और डी सिल्वा अपने-अपने तरीके से क्रिकेट के खेल के महान खिलाड़ी रहे हैं। सहवाग ने 2007 टी20 विश्व कप और 2011 विश्व कप जीता और भारत को दोनों ट्रॉफी जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डी सिल्वा श्रीलंका की 1996 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे और एडुल्जी ने पहले एक खिलाड़ी के रूप में और बाद में एक प्रशासक के रूप में महिला क्रिकेट पर व्यापक प्रभाव डाला है। वह ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं।

Image source: @ICC
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



