ICC U19 World Cup 2026 : भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 विश्‍व कप का खिताब, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराया

0
102
ICC U19 World Cup 2026 : भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 विश्‍व कप का खिताब, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराया
Image Source : @BCCI

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की तूफानी पारी की बदौलत भारतीय अंडर-19 टीम ने शुक्रवार को अंडर-19 विश्‍व कप 2026 के फाइनल में इंग्‍लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ 411 रनों का विशाल लक्ष्‍य खड़ा किया। यह इस टूर्नामेंट का सर्वाधिक स्‍कोर था। इससे पहले इंग्‍लैंड ने स्‍कॉटलैंड के खिलाफ 404 रन ठोके थे। 412 रन चेज करने उतरी इंग्‍लैंड टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर ढेर हो गई। ऐसे में भारतीय टीम ने 100 रन से मुकाबला जीतकर छठी बार अंडर-19 विश्‍व कप का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले मोहम्मद कैफ (2000), विराट कोहली (2008), उन्मुक्त चंद (2012), पृथ्वी शॉ (2018) और यश ढुल (2022) की कप्‍तानी में भारतीय टीम ने अंडर-19 विश्‍व कप के खिताब पर कब्‍जा जमाया है। अब आयुष म्हात्रे भी इस सूची में शामिल हो गए हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फाइनल मुकाबले की बात करें तो भारतीय कप्‍तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी चुनी। हालांकि, चौथे ही ओवर में एरोन जॉर्ज (9) कैच आउट हो गए। इसके बाद 3 नंबर पर आयुष ने वैभव का साथ दिया। आयुष जहां संभलकर बल्‍लेबाजी कर रहे थे तो वैभव ने अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्‍लेबाजी की। वैभव ने छक्‍कों और चौकों में कोई भेदभाव नहीं किया। उन्‍होंने 80 गेंदों पर 175 रन कूट दिए। इस दौरान भारतीय बल्‍लेबाज ने 15 चौके और 15 सिक्‍स लगाए। वैभव ने 32 गेंदों पर अर्धशतक और 55 गेंदों पर शतक लगाया। इस दौरान वैभव ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। भारतीय कप्‍तान आयुष म्‍हात्रे ने अर्धशतक लगाया। उनके और वैभव के बीच दूसरे विकेट के लिए 90 गेंदों पर 142 रनों की साझेदारी हुई। आयुष के आउट होने के बाद आए वेदांत त्रिवेदी (32) और विहान मल्होत्रा (30) ने भी टीम को अहम योगदान दिया। इन फॉर्म विकेटकीपर बल्‍लेबाज अभिज्ञान कुंडू अर्धशतक से चूक गए। उन्‍होंने 31 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली। आरएस अंबरीश ने 18 रनों का सहयोग किया। अंत में कनिष्‍क चौहान ने तेजी से रन बनाकर भारत का स्‍कोर 400 के पार पहुंचा दिया। उन्‍होंने 20 गेंदों पर नाबाद 37 रन कूट दिए। अपनी इस पारी में चौहान ने 3 चौके और 1 छक्‍का लगाया। गेंदबाज खिलान पटेल ने 3 और हेनिल पटेल ने 4 रन बनाए। जेम्स मिंटो के खाते में 3 विकेट आए। वहीं एलेक्स ग्रीन और सेबेस्टियन मॉर्गन को 2-2 सफलताएं मिलीं। 412 रनों के टारगेट को चेज करने उतरी इंग्‍लैंड टीम को 2-3 पार्टनरशिप ही मिलीं। इसके अलावा टीम नियमित अंतराल में विकेट खोती चली गई। 5वें ओवर में जोसेफ मूर्स (17) को अंबरीश ने बोल्‍ड किया। इसके बाद बेन डॉकिन्स और बेन मेस के बीच दूसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई। खिलन पटेन इस पार्टनरशिप को तोड़ा। उन्‍होंने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे बेन (45) को हेनिल पटेल के हाथों कैच आउट कराया। ओपनर बेन डॉकिन्स ने कप्‍तान थॉमस रेव (31) के साथ 49 रन जोड़े। कनिष्‍क चौहान ने इंग्‍लैंड के कप्‍तान को अपने जाल में फंसाया और पवेलियन भेज दिया। इसके बाद इंग्‍लैंड ने कुछ विकेट जल्‍दी गंवा दिए। 21वें और 22वें ओवर में इंग्‍लैंड टीम को 2-2 झटके लगे। बेन डॉकिन्स ने 56 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली। राल्फी अल्बर्ट खाता खोले बिना ही रन आउट हुए। 22वां ओवर करने आए दीपेश देवेंद्रन चौथी गेंद पर फरहान अहमद (1) का शिकार किया। ओवर की आखिरी गेंद पर दीपेश ने सेबेस्टियन मॉर्गन (0) को कॉट एंड बोल्‍ड किया। जेम्स मिंटो और कैलेब फाल्कनर के बीच लोअर ऑर्डर में बड़ी साझेदारी देखने को मिली। दोनों ने 80 गेंदें खेलीं और 92 रन बनाए। अंबरीश ने आखिरकार यह साझेदारी तोड़ी। उन्‍होंने मिंटो (41 बॉल, 28 रन) को कैच आउट कराया। इंग्‍लैंड टीम भले ही मुकाबला हाल रही हो पर अब तक एक छोर संभालने वाले कैलेब फाल्कनर ने शतक लगाया। उन्‍होंने 63 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की। शतक लगाने के बाद कैलेब कैच आउट हुए। उन्‍होंने 67 गेंदों पर 115 रन की पारी खेली। इसके साथ ही इंग्‍लैंड टीम 311 रन पर ढेर हो गई। भारत की ओर से आरएस अंबरीश ने 3 विकेट चटकाए। दीपेश देवेंद्रन और कनिष्‍क चौहान को 2-2 सफलताएं मिलीं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

हिंदी समाचार, हिंदी समाचार , हिंदी समाचार, हिंदी समाचार, हिंदी में नवीनतम समाचार, हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, ताज़ा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here