ICC U19 World Cup 2026 : भारत और अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला आज

0
72
ICC U19 World Cup 2026 : भारत और अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अंडर-19 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल आज भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। मैच जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दोपहर 1 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 12:30 बजे होगा। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम 6 फरवरी को हरारे में ही इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल खेलेगी। भारतीय टीम अब तक इस टूर्नामेंट एक भी मैच नहीं हारी है। अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत सबसे सफल टीम रही है। टीम ने अब तक पांच बार (2000, 2008, 2012, 2018 और 2022) खिताब अपने नाम किया है, जबकि चार बार टीम रनर-अप भी रह चुकी है। ऐसे में भारतीय टीम की नजर 10वीं बार फाइनल में पहुंचने पर होगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत के बाद सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया है, जिसने चार बार अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है। वहीं अफगानिस्तान की टीम अब भी अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही है। भारत का अफगानिस्तान के खिलाफ हेड टु हेड में रिकॉर्ड शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 12 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 10 मैच अपने नाम किए हैं। इस दौरान टीम की विनिंग परसेंटेज 83.33 प्रतिशत रहा है। वहीं अफगानिस्तान अंडर-19 को सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत मिली है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत : आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन।

अफगानिस्तान : महबूब खान (कप्तान), उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैजल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई, वहीदुल्लाह जादरान, और अकील खान।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

हिंदी समाचार, हिंदी समाचार , हिंदी समाचार, हिंदी समाचार, हिंदी में नवीनतम समाचार, हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, ताज़ा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here