मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में आज 5 बार की चैंपियन भारत के सामने इंग्लैंड की चुनौती होगी। खिताबी मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दोपहर 1 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 12:30 बजे किया जाएगा। भारतीय टीम रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में पहुंची है। दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम तीसरी बार फाइनल खेलेगी, टीम ने 1998 में इकलौता टाइटल जीता था। इससे पहले 2022 के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को ही हराकर पांचवीं बार ट्रॉफी जीती थी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक खेले गए 56 यूथ वनडे में भारतीय टीम का दबदबा रहा। 41 में टीम इंडिया और महज 13 में इंग्लैंड को जीत मिली। एक मैच टाई और एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत : आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन।
इंग्लैंड : थॉमस रेव (कप्तान), बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, कालेब फॉकनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मीटो, मैनी लुम्सडेन और एलेक्स फ्रेंच।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
हिंदी समाचार, हिंदी समाचार , हिंदी समाचार, हिंदी समाचार, हिंदी में नवीनतम समाचार, हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, ताज़ा ख़बरें



