मीडिया सूत्रों द्वारा सामने आई जानकारी के अनुसार ICC ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए शुभंकर जारी किए हैं और दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों से 27 अगस्त तक शुभंकर के नाम सुझाने को कहा है। विदित हो कि अभी इसे कोई नाम नहीं दिया गया है। कल शनिवार को ICC ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए एक कार्यक्रम के दौरान ये शुभंकर U-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप कप्तानों यश धुल और शेफ़ाली वर्मा की मौजूदगी में गुरुग्राम में जारी किए गए। ICC के इवेंट प्रमुख क्रिस टेटले ने मस्कट के अनावरण पर कहा कि हमें विश्व कप 2023 से पहले इस शुभंकर जोड़ी को लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है। ज्ञात हो कि, मस्कट में महिला और पुरुष क्रिकेट का प्रतिनिधित्व करते दो एनिमेटेड कैरेक्टर हैं।
News & Image Source: @ICC



