भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मुकाबला आज राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। दो मैचों में जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया ने पहले से ही सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है।
मीडिया की माने तो, भारतीय टीम शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है। यह टीम इंडिया का आगामी वनडे विश्वकप से पहले इस प्रारूप में अंतिम मैच है। अगर भारतीय टीम यह मैच जीत लेती है तो यह उसकी वनडे में लगातार चौथी जीत होगी।
भारतीय प्लेइंग XI- रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग XI- पैट कमिंस (सी), डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (डब्ल्यू), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (सी), मिचेल स्टार्क, तनवीर सांघा, जोश हेज़लवुड
Image source: @BCCI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



