भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मुकाबला आज राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। दो मैचों में जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया ने पहले से ही सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। ज्ञात हो कि भारतीय टीम ने सीरीज के पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया था। वहीं, केएल राहुल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 99 रनों से हराया था। ऐसे में भारतीय टीम तीसरे वनडे मैच को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
मीडिया की माने तो, भारतीय फैंस भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे मैच की लाइव ब्रॉडकास्टिंग स्पोर्ट्स-18 पर देख सकेंगे। इसके अलावा जियो सिनेमा पर मैच पर की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



