भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने रांची में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ चौथे टेस्ट के तीसरे दिन बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 4,000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने भारत की दूसरी पारी के दौरान 21वां रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल कर ली। पहली पारी के दौरान उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपने 1,000 टेस्ट रन भी पूरे किए थे।
मीडिया की माने तो, रोहित टेस्ट में 4,000 रन पूरे करने वाले 17वें बल्लेबाज बने हैं। इस पारी में उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पूर्व बल्लेबाज मुरली विजय को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 61 टेस्ट में 3,982 रन बनाए थे। रोहित ने 58वें टेस्ट की 100वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया है। भारत की ओर से सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 200 टेस्ट की 329 पारियों में 15,921 रन बनाए हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



