भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने गुरुवार को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ भारत की पहली पारी में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अपनी पारी का 29वां रन बनाते ही उनके टेस्ट करियर में 1,000 रन पूरे हो गए। वह ऐसा करने वाले भारत के 69वें बल्लेबाज हैं। इसके साथ वह इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। यशस्वी जायसवाल ने 9वें टेस्ट की 16वीं पारी में अपने 1,000 रन पूरे किए हैं। इसके साथ ही वह ऐसा करने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बन गए हैं। भारत की ओर से विनोद कांबली ने 12वें टेस्ट की 14वीं पारी में 1,000 रन पूरे कर लिए थे। दुनिया में सबसे तेज 1,000 टेस्ट रन पूरे करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के हर्बर्ट सटक्लिफ के नाम दर्ज है, जिन्होंने 9 टेस्ट की 12वीं पारी में ही यह मुकाम हासिल कर लिया था।
जानकारी के अनुसार, यशस्वी जायसवाल ने जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। वह अब तक 9 टेस्ट की 16 पारियों में 69.09 की औसत से 1,000 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक के अलावा 3 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 214* रन का रहा है, जो इसी सीरीज के तीसरे टेस्ट में आया था। वह 17 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 33.46 की औसत से 502 रन बना चुके हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



