आयरलैंड ने इतिहास रचते हुए पहली बार मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भारत को टी-20 सीरीज में हराया। बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में आयरिश टीम ने भारतीय टीम को सिर्फ 1 रन से हराकर सीरीज 2-0 से जीत ली। तीन साल में यह पहली बार था जब भारत को किसी टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। आखिरी बार 2023 में वेस्टइंडीज ने भारत को 3-2 से हराया था। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बनाए, जिसमें हैरी टेक्टर ने सर्वाधिक 53 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से डेब्यू कर रहे प्रिंस यादव ने सबसे अधिक 3 विकेट हासिल किए।
जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 153 रन ही बना सकी। तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 55 रन किए। आयरलैंड के जय मूंदड़ा 3 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। युवा वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में भी डेब्यू का मौका नहीं मिला। दोनों टी-20 मैचों में भारत की हार का प्रमुख कारण टॉप ऑर्डर की विफलता रही। पहले मैच में 183 के पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 60 के अंदर संजू सैमसन (5), ईशान किशन (1) और कप्तान श्रेयस अय्यर (3) के महत्वपूर्ण विकेट खो दिए थे, जबकि दूसरे मैच में भी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हुए और कप्तान अय्यर सिर्फ 10 रन बना सके।
News Source : Social Media
Image Source : X @cricketireland
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



