IND vs NEP Asia Cup: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला

0
125

एशिया कप के पांचवें मैच में भारत और नेपाल के बीच मुकाबला आज खेला जा रहा है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पहले गेंदबाजी करने की कोई खास वजह नहीं है। पिछले मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी और इस मैच में पहले गेंदबाजी कर गेंदबाजों का अभ्यास कराना चाहते हैं।

मीडिया की माने तो, एशिया कप के पांचवें मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मैच श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा, लेकिन बूंदाबांदी होने के कारण ग्राउंड को कवर्स से ढंका गया है। एशिया कप के पांचवें मैच में भारत और नेपाल के बीच मुकाबला कुछ ही देर में शुरू होगा। टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी को मौका मिला है। बुमराह अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए रविवार को ही मुंबई लौट गए थे।

Image source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here