IND vs NZ टी-20 सीरीज : भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच आज

0
115
IND vs NZ टी-20 सीरीज : भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच आज
Image Source : @BCCI

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा और मैच 7:00 बजे से शुरू होगा। टीम इंडिया पहले वनडे में जीत के साथ सीरीज में 1-0 से आगे है। पहले मैच में चोटिल हुए स्पिन-ऑलराउंडर अक्षर पटेल का आज का मुकाबला खेलना मुश्किल माना जा रहा है। ऐसे में भारतीय टीम की प्लेइंग-इलेवन में बदलाव तय है।

भारतीय टीम हेड टु हेड रिकॉर्ड में न्यूजीलैंड से आगे है। टीम ने 48% मैच जीते हैं, जबकि 53% मैच गंवाए हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 28 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें से 15 मैच भारतीय टीम ने जीते, जबकि न्यूजीलैंड ने 10 जीते हैं। 2 मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका और 1 मैच टाई रहा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड : मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमिसन, ईश सोढ़ी और जैकब डफी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here