मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रन से पांचवां टी-20 हराकर सीरीज 4-1 से जीत ली। शनिवार को तिरुवनंतपुरम में भारत ने बैटिंग चुनी और न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। ईशान ने 42 गेंद पर सेंचुरी लगाई और टीम ने 271 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। न्यूजीलैंड ने फाइट दिखाई, लेकिन टीम 225 रन ही बना सकी। फिन एलन ने 38 गेंद पर 80 रन बनाए। भारत से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट लिए। अक्षर पटेल को 3 विकेट मिले। वरुण चक्रवर्ती और रिंकू सिंह ने 1-1 विकेट लिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, टीम इंडिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। संजू सैमसन एक बार फिर फ्लॉप रहे, जो केवल 6 रन बना पाए. अभिषेक शर्मा अपनी 16 गेंद में 30 रन की पारी को अर्धशतक या शतक में तब्दील नहीं कर पाए। अर्शदीप सिंह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। 100 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ था, जब उन्होंने एक ही मैच में 5 विकेट लिए हों। न्यूजीलैंड के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में उन्होंने 4 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट लिए। अर्शदीप इस पूरी सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे। उन्होंने सीरीज में 8 विकेट लिए। ईशान किशन ने अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए 42 गेंदों में शतक पूरा किया. उन्होंने इस मैच में 43 गेंद खेलकर 103 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के और 6 चौके लगाए। ये अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारत के लिए पांचवां सबसे तेज और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में सबसे तेज शतक रहा। टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को 4-1 से हराया है। पहला टी20 मैच नागपुर में खेला गया, जिसे भारत ने 41 रनों से जीता था। उसके बाद टीम इंडिया ने 7 विकेट और फिर गुवाहाटी में 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। सीरीज में न्यूजीलैंड की एकमात्र जीत चौथे मैच में आई, जो विशाखापट्टनम में खेला गया। न्यूजीलैंड ने वह मुकाबला 50 रनों से जीता था. अब पांचवें मैच में टीम इंडिया ने वापसी करते हुए 46 रनों से जीत प्राप्त की।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



