भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। कोहली ने बुधवार (15 नवंबर) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 80 रन पूरे करके यह उपलब्धि हासिल की। विराट ने इस मामले में बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मीडिया की माने तो, सचिन ने 2003 विश्व कप में 11 पारियों में 673 रन बनाए थे। कोहली ने एक विश्व कप की 10 पारियों में उनसे ज्यादा रन बना लिए हैं। सचिन ने 2003 में एक शतक और छह अर्धशतक लगाए थे। उन्हें टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए गोल्डन बैट मिला था। विराट ने एक विश्व कप में आठवीं बार 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



