IND vs NZ टी-20 सीरीज : न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में भारत को 50 रन से हराया

0
97
IND vs NZ टी-20 सीरीज : न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में भारत को 50 रन से हराया
Image Source : @ICC

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, टी-20 सीरीज में अब तक संघर्ष करते दिखी न्यूजीलैंड की टीम ने बुधवार को विशाखापत्तनम में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 215 रन का स्कोर खड़ा किया, जो टी-20 में भारत के विरुद्ध उसका दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। वहीं भारत में यह कीवी टीम का सबसे बड़ा स्कोर भी है। इससे पहले न्यूजीलैंड का भारत के विरुद्ध टी-20 का सबसे बड़ा स्कोर पांच विकेट पर 219 रन है, जो उसने 2019 में वेंलिंगटन में बनाया था। जवाब में भारतीय टीम खराब शुरुआत के बाद लगातार विकेट खोती चली गई। शिवम दुबे ने अर्धशतक लगाया, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। भारतीय टीम 18.4 ओवर में 165 रन पर ढेर हो गई। वाइजैग में न्‍यूजीलैंड ने भारत को 50 रन से हराकर 5 मैचों की सीरीज के पहले 3 मैच गंवाने के बाद वापसी की। अब भारतीय टीम सीरीज में 3-1 से आगे है। 216 रन चेज करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने पहले 2 ओवर में 2 बड़े विकेट गंवा दिए। इनफॉर्म अभिषेक शर्मा और कप्‍तान सूर्यकुमार यादव का बल्‍ला आज खमोश रहा। पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा कैच आउट हुए। सिक्‍स लगाने के प्रयास में उन्‍होंने डेवोन कॉनवे को कैच थमा दिया। सीरीज में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब अभिषेक शर्मा गोल्‍डन डक पर आउट हुए हों। इससे पहले दूसरे टी20 में वह दूसरे ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए थे। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर कप्‍तान सूर्यकुमार यादव कॉट एंड बोल्‍ड आउट हुए। पिछले 2 मुकाबलों में अर्धशतक लगा चुके सूर्या ने 2 चौकों की बदौलत 8 गेंदों पर 8 रन बनाए। इसके बाद बल्‍लेबाजी में प्रमोट आकर आए रिंकू सिंह ने संजू सैमसन के साथ पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 28 गेंदों पर 46 रन जोड़े। कुछ अच्‍छे शॉट लगाने के बाद संजू भी अपना विकेट गंवा बैठे। मिचेल सेंटनर ने उन्‍हें बोल्‍ड किया। पहले 3 मैच में 16 रन बनाने वाले संजू ने 15 गेंदों पर 24 रन जड़े। सीरीज में हार्दिक पांड्या को ज्‍यादा बल्‍लेबाज का मौका नहीं मिला था। पहले मुकाबले में उन्‍होंने 25 रन बनाए थे। इसके बाद भारत को हार्दिक की जरूरत नहीं पड़ी थी। चौथे मैच में जब हार्दिक को मौका मिला तो वह इसे नहीं भुना पाए। उन्‍होंने 5 गेंदों का सामना किया और वह 2 रन ही बना सके। रिंकू सिंह ने कुछ अच्‍छे शॉट जरूर लगाए, लेकिन फिर वह LBW आउट हो गए। रिंकू ने 30 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली। इसके बाद शिवम दुबे का तूफान आया। 12वां ओवर करने आए ईश सोढ़ी की गेंद पर उन्‍होंने 29 रन बनाए। इस दौरान दुबे ने 3 छक्‍के भी लगाए। दुबे ने 15 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल में तीसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बैटर बन गए। 2007 में युवराज सिंह ने 12 गेंदों पर और इसी सीरीज के तीसरे टी20 में 14 गेंदों पर फिफ्टी ठोकी थी। अर्धशतक लगाने के बाद भी शिवम दुबे ने अपना अंदाज नहीं बदला। वह स्पिनर्स के साथ-साथ तेज गेंदबाजों पर भी प्रहार कर रहे थे। हालांकि, वह दुर्भाग्‍यपूर्ण तरीके से नॉन स्‍ट्राइकर एंड पर रन आउट हुए। मैट हेनरी की गेंद पर हर्षित राणा सीधा शॉट लगाया। गेंद हेनरी के हाथ से लगकर स्‍टंप में जा लगी। शिवम दुबे क्रीज से आगे थे। उन्‍होंने 23 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली। उन्‍होंने 282.61 की स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी की और 3 चौके-7 छक्‍के लगाए। इसके बाद हर्षित राणा ने 13 गेंदों पर 8 रन बनाए। अर्शदीप सिंह का खाता नहीं खुला। जसप्रीत बुमराह ने 4 और कुलदीप यादव ने 1 रन का योगदान दिया। पूरी भारतीय टीम 18.4 ओवर में 165 रन पर ढेर हो गई। कीवी कप्‍तान मिचेल सेंटनर ने 3 विकेट अपने नाम किए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यूजीलैंड के लिए ओपनर टिम साइफर्ट ने शानदार अर्धशतक जड़ा और 36 गेंदों में सात चौके और तीन छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। पांच मैचों की सीरीज में पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ओस को देखते हुए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। हाल ही में बिग बैश लीग खेलकर टीम से जुड़े साइफर्ट ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने अर्शदीप सिंह के एक ओवर में लगातार तीन चौके लगाए। अगले ओवर में उन्होंने हर्षित राणा को लांग ऑन के ऊपर से छक्का जड़ते हुए अपनी ताकत और टाइमिंग का प्रदर्शन किया। इसके बाद राणा के अगले ओवर में साइफर्ट ने लगातार गेंदों पर छक्का और चौका लगाया, वहीं जसप्रीत बुमराह की एक गेंद को उन्होंने सीधा साइट स्क्रीन की ओर भेजा। न्यूजीलैंड ने चौथे ओवर में 50 रन पूरे कर लिए और पावरप्ले बिना विकेट गंवाए 71 रन पर समाप्त किया। साइफर्ट की तेजतर्रार पारी ने डेवोन कान्वे (44) को भी लय में आने का मौका दिया। शुरुआती नौ गेंदों में सिर्फ नौ रन बनाने के बाद कान्वे ने रवि बिश्नोई के एक ओवर में दो चौके और एक छक्का जड़ा। उन्होंने अगले 13 गेंदों में 35 रन जोड़े, लेकिन कुलदीप यादव की गेंद पर डीप कवर में रिंकू सिंह को कैच थमा बैठे, जिससे 100 रन की ओपनिंग साझेदारी टूटी। साइफर्ट ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन यहीं से भारत ने मैच में वापसी की। भारतीय गेंदबाजों ने 37 रनों के भीतर चार विकेट झटकते हुए न्यूजीलैंड को 13.4 ओवर में चार विकेट पर 137 कर दिया। हालांकि भारतीय गेंदबाजों की कोई एक जादुई स्पेल नहीं रही, लेकिन साइफर्ट-कान्वे की जोड़ी द्वारा बनाए जा रहे 12 रन प्रति ओवर की गति को बनाए रखने की जल्दबाजी में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज विकेट गंवाते चले गए। कप्तान मिशेल सैंटनर ने रवि बिश्नोई की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़कर अच्छी शुरुआत की, लेकिन एक तेज सिंगल के प्रयास में हार्दिक पांड्या के सटीक थ्रो पर रन आउट हो गए। हार्दिक इस मुकाबले में गेंदबाजी नहीं कर सके। अंतिम ओवरों में डेरिल मिचेल (39) ने कुछ दमदार शॉट लगाए और टीम को 200 रन के पार पहुंचाया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here