IND vs NZ टी-20 सीरीज : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मैच आज

0
148
IND vs NZ टी-20 सीरीज : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मैच आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को इस साल का पहला टी-20 मैच खेलेगी। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट मैदान पर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा। यह मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। 5 मैचों की टी-20 सीरीज भारत की वर्ल्ड कप तैयारियों का फाइनल टेस्ट भी साबित होगा, क्योंकि भारतीय टीम को 7 फरवरी से अपने घर में टी-20 वर्ल्ड कप खेलना है। इसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी फॉर्म तलाशेंगे। वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आउट ऑफ फॉर्म दिखेंगे। इस सीरीज से जसप्रीत बुमराह भी वापसी कर रहे हैं। तेज गेंदबाज बुमराह को कीवियों के खिलाफ वनडे सीरीज से आराम दिया गया था।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय टीम हेड-टु-हेड रिकॉर्ड में न्यूजीलैंड से आगे है। टीम ने 48% मैच जीते हैं, जबकि 40% मैच गंवाए हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 25 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें से 12 मैच भारतीय टीम के पक्ष में रहे हैं, जबकि 10% मैच कीवियों ने जीते हैं। 3 मैच टाई रहे हैं। होम वैन्यूज पर भारतीय टीम की जीत का प्रतिशत ज्यादा है। टीम ने घर में 63% मैच जीते हैं। टीम ने 11 में से 7 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 4 में उसे पराजय झेलनी पड़ी है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 :

भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड : मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और जैकब डफी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here