मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 55 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 153 रन बनाकर 98 रन की बढ़त ली। पहले दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 62/3 है। पहली पारी के आधार पर भारत के पास 36 रन की बढ़त है। सेंचुरियन में पहला टेस्ट जीतकर दक्षिण अफ्रीका सीरीज में 1-0 से आगे है। टीम इंडिया दूसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज बराबरी पर समाप्त करना चाहेगी।
जानकारी के लिए बता दें कि, केपटाउन में पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 62/3 है। एडेन मार्करम 36 रन और डेविड बेडिंगहम सात रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के पास अभी भी 36 रन की बढ़त है और दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका के सात विकेट बचे हुए हैं। दूसरी पारी में भारत के लिए मुकेश कुमार ने दो और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट लिया है। डीन एल्गर 12 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। टोनी डी जॉर्जी और ट्रिस्टन स्टब्स एक रन बनाकर आउट हुए।
Image Source : bussiness today
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



