IND vs SL 2nd Test : दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत की पहली पारी 503/9 पर घोषित, श्रीलंका का स्कोर 8/2

0
84
IND vs SL 2nd Test : दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत की पहली पारी 503/9 पर घोषित, श्रीलंका का स्कोर 8/2

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने पहली पारी 9 विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की। जवाब में श्रीलंका ने दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 8 रन बनाए हैं और वह भारत से 495 रन पीछे है। स्टंप्स के समय कमिल मिशारा 5 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद है। श्रीलंका की पहली पारी में लाहिरू उदारा एक और प्रभात जयसूर्या दो रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। बारिश के कारण दिन के खेल में कुछ समय के लिए बाधा आई। भारत की ओर से ध्रुव जुरेल ने 177 गेंदों पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 115 रन बनाए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा 4 रन बनाकर उनके साथ नाबाद रहे। जुरेल ने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया और भारत ने तीसरे सत्र में पारी घोषित करने का फैसला किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले दिन की शुरुआत भारत ने 5 विकेट पर 300 रन से की थी और टीम ने अपने स्कोर में 203 रन जोड़े, जबकि चार विकेट गंवाए। सारांश जैन छह, ऋषभ पंत 63, मानव सुथार 18 और मोहम्मद सिराज तीन रन बनाकर आउट हुए। पंत ने टेस्ट करियर का 21वां अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले कल भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने 117, शुभमन गिल ने 50, रवींद्र जडेजा ने 43, यशस्वी जायसवाल ने 45 और केएल राहुल ने 18 रन बनाए थे। श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो ने चार, जबकि प्रभात जयसूर्या और केशारा नुवांथा ने दो-दो विकेट लिए।

News Source : Social Media

Image Source : X @BCCI

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here