IND vs SL World Cup 2023: भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला कल

0
239

वनडे विश्व कप 2023 का 33 वां मुकाबला कल भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। मीडिया की माने तो, लगातार 6 मैचों में जीत हासिल करने के बाद अब भारत का सामना श्रीलंका से होगा। भारत की नजर इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने पर रहने वाली है। भारत अंक तालिका में 6 मैच में 12 अंक लेकर सबसे आगे है। वहीं श्रीलंकाई टीम इस मैच को जीतकर अपनी उम्मीद बनाए रखना चाहेगी। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, भारत और श्रीलंका  के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी और सभी मोबाइल यूर्जस इस मैच को बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा जबकि टॉस 1:30 बजे होगा।

Image source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here