मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत ने हरारे में रविवार को खेले गए तीसरे टी‑20 मैच में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाए। अभिषेक शर्मा सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे, लेकिन वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ने दूसरे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी करके पारी संभाली। ईशान 29 रन पर आउट हुए। उसके बाद वैभव ने कप्तान श्रेयस अय्यर (27) के साथ 50 रन जोड़े और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 7 विकेट पर 157 रन ही बना सकी, जिसमें रयान बर्ल ने नाबाद सर्वाधिक 54 रन बनाए। गेंदबाजी में मयंक यादव ने 3 विकेट लिए और यश ठाकुर ने 2 विकेट लिए। जबकि रवि बिश्नोई और अशोक शर्मा को 1-1 विकेट मिला। भारत की जीत के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने 49 गेंदों पर 81 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच व प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला। तीन मैचों में उन्होंने कुल 151 रन बनाए।
News Source : Social Media
Image Source : X @BCCI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



