Independence Day : हरियाणा की बेटी रीना भट्टी ने माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा

0
219

आज पूरे देश में आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत ऐतिहासिक उमंग और उत्साह रहा है। पूरे देश में हर तरफ़ उत्सव और खुशियों का वातावरण रहा है। राष्ट्रीय रंग में शामिल लोगों का मानना है कि वे इस अमृत महोत्सव का हिस्सा बन पा रहे हैं, ये बहुत ही सौभाग्य की बात है।

इसी शृंखला में आज़ादी के अमृत महोत्सव को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा के हिसार की रहने वाली रीना भट्टी ने रूस में स्थित माउंट एल्ब्रुस पश्चिम (यूरोप में माना जाए तो यूरोप महाद्वीप का सबसे ऊंचा पर्वत होगा) की चोटी पर तिरंगा फहराकर देश का गौरव बढ़ाया है। रीना भट्टी ने तिरंगा फहराकर विश्व भर के सभी भारतीयों गौरवान्वित कर दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार रीना भट्टी ने बताया कि इस एल्ब्रुस पर्वत की ऊंचाई 5642 मीटर है और यहां लगभग हर समय बर्फ की चादर बिछी रहती है। उन्होंने बताया कि सामान्यत: यहाँ तापमान -20 से -25 डिग्री सेल्सियस रहता है। खबर है कि 15 अगस्त को सुबह 5:43 पर उन्होंने इस पर्वत की चोटी पर झंडा फहराया।

 

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here