हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। आज के दिन साल 1971 की शुरुआत में भारत पाकिस्तान युद्ध हुआ था, जिसमें जल सेना ने जीत दिलाई थी। मीडिया की माने तो, इसी उपलक्ष्य में 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाते हैं और इस ऐतिहासिक उपलब्धि को याद करते हैं। आज भारतीय नौसेना दिवस है। भारतीय नौसेना देश की सैन्य ताकत का बहुत अहम हिस्सा है, यह देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में अहम भूमिका निभाती है। भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने में भी भारतीय नौसेना का अहम योगदान है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने में भी भारतीय नौसेना का अहम योगदान है। भारतीय नौसेना दिवस के अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभी नौसेना के वीर जवानों को बधाई दी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि शं नो वरुणःअदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम के साथ देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा करने वाली भारतीय नौसेना को कोटिश: नमन एवं सभी वीर जवानों को भारतीय नौसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र की सेवा व रक्षा हेतु आपकी अटूट प्रतिबद्धता, वीरता व साहस पर हम सभी को गर्व है। जय हिंद ..
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, #NavyDay के अवसर पर हमारे भारतीय नौसेना कर्मियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।यह एक ऐसा दिन है जो भारतीय नौसेना की दुर्जेय ताकत का जश्न मनाता है और राष्ट्रीय सुरक्षा में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका का सम्मान करता है। नौसेना के शहीदों को सलाम जिन्होंने हमेशा अपनी जान से पहले देश को प्राथमिकता दी।
सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि शं नो वरुणः !@indiannavy के वीर योद्धाओं एवं उनके परिजनों को ‘भारतीय नौसेना दिवस’ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! देश अपनी नौसेना के जवानों के समर्पण और बलिदान के प्रति सदैव ऋणी रहेगा। जय हिंद!
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें