Indigo : विमान में धुएं की चेतावनी के बाद इंडिगो का विमान कोलकाता हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतरा

0
275

मीडिया सूत्रों से सामने आई खबर के अनुसार इंडिगो की एक फ्लाइट के पायलटों ने कार्गो होल्ड एरिया में धुएं का पता लगते ही कोलकाता एटीसी से विमान की लैंडिंग को प्राथमिकता देने को कहा। सूत्रों के अनुसार ये घटना दिल्ली से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में हुई है। कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने इंडिगो की फ्लाइट 6ई-2513 की सुरक्षित लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया। इंडिगो के अनुसार, लैंडिंग से पहले पायलटों द्वारा सभी निर्धारित मानक संचालन प्रक्रियाओं (एओपी) का पालन किया गया था।

मीडिया के हवाले से आई जानकारी के अनुसार इंडिगो ने एक बयान में कहा कि पायलटों ने अपने एसओपी का पालन किया और कोलकाता में लैंडिंग को प्राथमिकता दी। आगमन के बाद आवश्यक निरीक्षण किया गया।डिटेक्शन सिस्टम में आवश्यक सुधार जारी हैं। विमानन सूत्रों के मुताबिक, कोलकाता जाने वाले विमान के कार्गो होल्ड एरिया में धुएं के कारण इंडिगो के पायलटों ने आज ‘मे डे’ की घोषित किया। र्गो होल्ड एरिया में धुएं की चेतावनी के बाद पायलटों ने ‘मे डे’ घोषित किया और विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

Image Source : Twitter (@ani_digital)

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here