IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया

0
176
IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया
Image Source : Twitter @mipaltan

आईपीएल 2023 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया।  मुंबई इंडियंस ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत दर्ज की। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट खोकर मैच अपने नाम किया।  मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 45 गेंदों का सामना करते हुए 65 रन बनाए।  रोहित के अलावा मुंबई इंडियंस के लिए ईशान किशन ने 26 गेंदों में 31 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में 41 रन बनाए। अंत में टिम डेविड 13 रन और कैमरून ग्रीन 17 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 5 रनों की जरूरत थी, लेकिन एनरिक नॉर्किया ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पहली 5 गेंदों में सिर्फ 3 रन खर्च किए। मैच की आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस को 2 रनों की जरुरत थी जिसे टिम डेविड और कैमरून ग्रीन ने विकेटों के बीच बेहद तेज दौड़ लगाते हुए मुंबई इंडियंस को इस सीजन की पहली जीत दिलाई।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #SportsNews #IPL #IPL2023 #MIvsDC #DCvsMI #India

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here