IPL 2024 के लिए मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को बनाया कप्तान

0
118
IPL 2024 के लिए मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को बनाया कप्तान
Image Source : @hardikpandya7

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल की नीलामी से पहले बड़ा फैसला लिया है। मुंबई इंडियंस ने आगामी सीजन के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया है। हार्दिक टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की जगह कमान संभालेंगे। रोहित ने पांच बार टीम को चैंपियन भी बनाया। हार्दिक इससे पहले गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने दो बार टीम को फाइनल तक पहुंचाया। 2022 में गुजरात की टीम चैंपियन बनी थी और 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ फाइनल हारी थी। रोहित फ्रेंचाइजी के लिए आगामी सीजन में खेलेंगे।

रोहित शर्मा को 2013 सीजन के बीच में मुंबई इंडियंस ने कप्तान बनाया था। टीम मुश्किल परिस्थिति में थी वहां से रोहित ने खिताब जितवाया था। फिर 2015, 2017, 2019 और 2020 में रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की चैंपियन बनी। उन्होंने 11 सीजन में टीम की कप्तानी की और 5 बार चैंपियन बनाया। महेंद्र सिंह धोनी के बाद रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। 158 मैच में उन्होंने मुंबई की कप्तानी की और 87 मैच जीते।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंबई इंडियंस के ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस महेला जयवर्धने ने कहा कि भविष्य की तैयारी की दिशा में यह बड़ा कदम है। मुंबई इंडियंस को सचिन से लेकर हरभजन सिंह और रिकी पोंटिंग से लेकर रोहित शर्मा तक हमेशा असाधारण नेतृत्व मिला है, जिन्होंने तत्काल सफलता में योगदान देने के साथ-साथ भविष्य के लिए टीम को मजबूत करने पर भी नजर रखी है। इसी विचारधारा के अनुरूप हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे।

मीडिया में आई खबर के अनुसार, जयवर्धने ने कहा, ”हम रोहित शर्मा के असाधारण नेतृत्व के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। 2013 से मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में उनका कार्यकाल असाधारण से कम नहीं है। उनके नेतृत्व ने न केवल टीम को अद्वितीय सफलता दिलाई है बल्कि आईपीएल के इतिहास में सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक के रूप में अपनी जगह भी बनाई। उनके मार्गदर्शन में मुंबई अब तक की सबसे सफल और पसंदीदा टीमों में से एक बन गई। हम एमआई को और मजबूत करने के लिए मैदान के अंदर और बाहर उनके मार्गदर्शन और अनुभव की प्रतीक्षा करेंगे। हम हार्दिक पंड्या का एमआई के नए कप्तान के रूप में स्वागत करते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।”

IPL 2024 के लिए मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को बनाया कप्तान

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #IPL #IPL2024 #MumbaiIndians #HardikPandya #RohitSharma

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here