मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला नॉर्दर्न आयरलैंड के ब्रेडी क्रिकेट क्लब में खेला गया, जिसमें अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 92 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। बारिश के कारण मैच को 47-47 ओवर का कर दिया गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 8 विकेट पर 299 रन बनाए, जिसके जवाब में आयरलैंड की टीम 207 रन पर ऑलआउट हो गई। अफगानिस्तान की जीत के नायक राशिद खान रहे, जिन्होंने 7.4 ओवर में 34 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। यह वनडे क्रिकेट में उनका तीसरा 6 विकेट हॉल है, जिसके साथ उन्होंने चामिंडा वास, ट्रेंट बोल्ट और इमरान ताहिर को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने दो-दो बार यह उपलब्धि हासिल की है। इस सूची में पाकिस्तान के वकार यूनिस 5 बार 6 विकेट हॉल के साथ शीर्ष पर हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयरलैंड की ओर से केड कारमाइकल ने 66 गेंदों में 62 रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि एंडी बालबर्नी ने 36, बेन क्लिट्ज ने 27 और कर्टिस कैंफर व लॉरकैन टकर ने 23-23 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई। इससे पहले अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने 84 रन की शानदार पारी खेली, जबकि सेदीकुल्लाह अटल ने 45, हशमतुल्लाह शाहिदी ने 36, रहमानुल्लाह गुरबाज ने 32, रहमत शाह ने 30 और अजमतुल्लाह ओमरजई ने उपयोगी योगदान दिया। आयरलैंड की गेंदबाजी में मार्क अडायर और जय मुंद्रा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि गैविन होए, हैरी ट्रैक्टर और कर्टिस कैंफर को एक-एक सफलता मिली।
News Source : Social Media
Image Source : X @ACBofficials
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



