ISRO ने रोवर प्रज्ञान का नया वीडियो किया जारी

0
221

चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी। इस लैंडिंग को लेकर वैज्ञानिकों को बधाई देने के लिए शनिवार सुबह पीएम मोदी बेंगलुरु पहुंचे थे। इस दौरान पीएम मोदी ने ये ऐलान किया था कि जिस जगह चंद्रयान-3 ने लैंडिंग की थी, अब उसे शिवशक्ति प्वॉइंट कहा जाएगा। मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को ISRO ने एक नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो के साथ ISRO ने लिखा- प्रज्ञान रोवर शिवशक्ति प्वॉइंट के पास घूमते हुए और ये तलाश करते हुए कि चांद पर क्या नया है। इस नए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे प्रज्ञान रोवर विक्रम लैंडर से बाहर निकलने के बाद चल रहा है और घूम रहा है। ISRO इससे पहले भी प्रज्ञान और विक्रम की तस्वीरें, वीडियो जारी कर चुका है।

Image source: @isro

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here