भारत के लिए एक बडी खुशखबरी और उपलब्धि की बात है कि, हमारे देश के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने शनिवार को आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप की 50 मीटर थ्री पॉजिशंस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया है। तोमर ने हंगरी के जलान पेकलर को 16-12 से पछाड़कर पोडियम में उच्च स्थान प्राप्त किया। वह क्वालीफिकेशन दौर में भी 593 अंक के स्कोर से शीर्ष पर रहे थे। वहीं हंगरी के अनुभवी इस्तवान ने कांस्य पदक जीता। भारतीय खेल प्राधिकरण ने ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर की जीत के बारे में ट्वीट करते हुए कहा, “भारत के लिये स्वर्ण। टोक्यो ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने चांगवन में आईएसएसएफ निशानेबाजी 2022 विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता।”



