J&K : अमरनाथ यात्रा खत्म होने से पहले ही पिघला शिवलिंग

0
226

श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी का शिवलिंग लगभग पूरी तरह से पिघल गया है। इस बार यात्रा खत्म होने से पहले ही शिवलिंग पूरी तरह से पिघल गया। शिवलिंग के पिघलने से तीर्थयात्रियों को बाबा के बर्फीले रूप के दर्शन नहीं हो पायेंगे। पिछले कई सालों से यात्रा पूरी होने से पहले ही बर्फीला शिवलिंग पिघल जा रहा है। अब तक करीबन 2 लाख श्रद्धालु इस पवित्र अमरनाथ गुफा में स्वनिर्मित शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं, जबकि पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से लगभग 10,000 से अधिक यात्रियों का एक नया जत्था गुफा की तरफ बढ़ रहा हैं।

अमरनाथ यात्रा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। अमरनाथ गुफा से आईं तस्वीरों के अनुसार, गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघल गया है। अभी अमरनाथ यात्रा 12 अगस्त तक है। ज्ञात हो कि अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू हुई थी।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शिवलिंग के पिघलने के कारण भी गिनाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अचानक तापमान बढ़ने और यात्रियों की भीड़ होने की वजह से शिवलिंग पिघल गया है। इसके अलावा, बादल फटने और अचानक बाढ़ आना भी कारण माना जा रहा है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है। पिछले कई सालों से यात्रा पूरी होने से पहले ही बर्फीला शिवलिंग पिघल जा रहा है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here