Lava Yuva 3 Pro स्मार्टफोन 50MP कैमरा और 8GB रैम के साथ हुआ लॉन्च

0
212

लावा ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Lava Yuva 3 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 10 हजार रुपये से कम में लॉन्च किया है। लावा का यह फोन प्री-ऑर्डर पर आज से ही उपलब्ध करवा दिया गया है। लावा के इस फोन की खरीदारी लावा स्टोर से की जा सकती है। कंपनी ने फोन का एकमात्र वेरिएंट लॉन्च किया है, जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है।

जानकारी के अनुसार, Lava Yuva 3 Pro स्मार्टफोन को Unisoc T616 चिपसेट के साथ लाया गया है। Lava Yuva 3 Pro स्मार्टफोन को कंपनी ने 6.5 इंच पंच होल डिस्प्ले, HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया है। लावा ने नए स्मार्टफोन को 8GB LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है। यह फोन सिंगल वेरिएंट में लाया गया है। Lava Yuva 3 Pro स्मार्टफोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ लाया गया है। फोन में 50MP प्राइमरी और 8MP सेल्फी शूटर मिलता है। लावा का नया स्मार्टफोन 5,000mAh बैटरी और 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया गया है। Lava Yuva 3 Pro स्मार्टफोन Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है और 2 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ लाया गया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here